यह कोर्स दो भागों में विभाजित है। पहला प्रारम्भिक वर्षों में बच्चों का आकलन एवं दूसरा पालकों के साथ साझेदारी पर है। यह कोर्स आपको शुरुआती वर्षों में बच्चों के आकलन के महत्व एवं इसके विभिन्न तरीकों से परिचय करवाएगा। इसके साथ ही बच्चों के विकास में पालकों की भूमिका से भी परिचय करवाएगा। शुरुआती कक्षाओं में बच्चों की उम्र कम होती है इस दौरान पालकों की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। यह कोर्स शिक्षक को पालकों के साथ बात करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना होता है इसके बारे में समझ विकसित करने में मदद करेगा।
Course rating: 4.6(2529)
Course Hours: 1