राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (SCERT), हरियाणा के विज्ञान विंग द्वारा विद्यार्थियों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता तथा उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने के उद्देश्य से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के अवसर पर यह विशेष प्रश्नोत्तरी तैयार की गई है।

यह प्रश्नोत्तरी कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए तैयार की गई है तथा इसे दीक्षा (DIKSHA) पोर्टल पर उपलब्ध कराया जाएगा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सतत जीवनशैली जैसे महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक बनाना है।

संलग्न प्रश्न बैंक में पर्यावरण से संबंधित विभिन्न विषयों पर आधारित 30 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs) शामिल हैं। इस प्रश्नोत्तरी के माध्यम से विद्यार्थी अपने ज्ञान का मूल्यांकन करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी समझ और संवेदनशीलता को भी विकसित कर सकेंगे।

सभी विद्यार्थियों से अनुरोध है कि वे उत्साहपूर्वक इस प्रश्नोत्तरी में भाग लें और स्वच्छ, हरित तथा सतत भविष्य के निर्माण में अपना योगदान दें।
Course rating: 4.6(3475)
Course Hours: 1