प्रिय विद्यार्थियों,
आप सभी का ग्रीष्मकालीन प्रश्नोत्तरी (Summer Quiz) में हार्दिक स्वागत है। यह Summer Quiz "छुट्टी की पाठशाला" के अंतर्गत कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों के लिए तैयार किए गए ई-कंटेंट पर आधारित है, जिसे प्रतिदिन पोस्टर के माध्यम से आपके साथ साझा किया जा रहा है।
इस प्रश्नोत्तरी का उद्देश्य आपकी जिज्ञासा को बनाए रखना और ग्रीष्मावकाश के दौरान आपके सीखने की प्रक्रिया को निरंतर जारी रखना है। रोचक प्रश्नों के माध्यम से आप अपने ज्ञान को बढ़ाएँगे, सीखी हुई बातों का पुनरावर्तन करेंगे तथा नई-नई जानकारियाँ प्राप्त करेंगे।
इस प्रश्नोत्तरी के दो भाग हैं:
भाग–1 : आधारभूत साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान (FLN)
पढ़ना और समझना
भाषा एवं शब्दावली
गणित एवं तार्किक सोच
भाग–2 : सामान्य ज्ञान एवं नैतिक मूल्य (GK & Moral Values)
हमारे आसपास की दुनिया से जुड़ी जानकारी
अच्छे व्यवहार और आदतें
ईमानदारी, दयालुता, सम्मान और जिम्मेदारी जैसे नैतिक मूल्य
महत्वपूर्ण निर्देश:
दोनों भागों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी प्रश्नों का उत्तर दें।
प्रमाण-पत्र (Certificate) प्राप्त करने के लिए कम से कम 70% अंक प्राप्त करना आवश्यक है।
यदि आपके अंक 70% से कम आते हैं, तो आपकी प्रश्नोत्तरी सफलतापूर्वक पूर्ण नहीं मानी जाएगी।
प्रश्नोत्तरी के लिए आपको अधिकतम 3 प्रयास (Attempts) दिए गए हैं।
प्रत्येक प्रश्न को ध्यान से पढ़कर सही उत्तर चुनें।
आइए, सीखने और आनंद से भरपूर इस प्रश्नोत्तरी में उत्साहपूर्वक भाग लें और अपनी गर्मी की छुट्टियों को ज्ञानवर्धक बनाएं।
आपको शुभकामनाएँ!

Course Hours: 1