यह कोर्स बहुविध अभिव्यक्ति की अवधारणा समझने और अपनी शिक्षण प्रक्रिया का स्व-मूल्यांकन करने में मदद करता है। इस कोर्स में स्पष्ट किया गया है कि सभी विद्यार्थियों के लिए अभिव्यक्ति का एक ही तरीका उपयुक्त नहीं होता—कुछ लिखकर, कुछ बोलकर और कुछ चित्रों के माध्यम से बेहतर अभिव्यक्ति करते हैं। वास्तविक कक्षा उदाहरणों और इंटरएक्टिव गतिविधियों के माध्यम से दिखाया गया है कि जब विद्यार्थियों को अपनी सहजता के अनुसार अभिव्यक्ति के अवसर मिलते हैं, तो उनकी समझ अधिक स्पष्ट रूप से सामने आती है।
Course Hours: 1